सरवर और तरवर
सरवर और तरवर दोनों इस थार में बारीश की स्वर्ण बूंदों से लेकर लू के थपेड़ों तक साथ.. अटूट वायदे के पक्के.. ये भी प्रेमी हैं जो हर पतझड़ में बिछुड़ते है, हर अकाल में रूठते हैं.. हाँ मिलते हैं तो उस सावन में जो प्रतीक है शिव और शक्ति के परम पवित्र प्रेम का.. तब मरवण इसी पेड़ पर अपने प्रेमी की याद में झूला झूलती है.. इसी पानी में अठखेलियां करती है। यही पेड़ है जो इस तपती धूप में छाँह बनता है.. यही सरवर है जो भारी अगन में शीतलता देता है.. इनका ही प्रेम सच्चा है जगत् में दोनों ही अपना अस्तित्व दूसरे से जोड़े रखे हैं। ये प्रतीक है मित्रता के, विश्वास के.. ये सात्विक प्रेम की रेगिस्तानी परिभाषा है। ✒दिनेशपाल सिंह बीसूकलां